गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विश्व गुरू बनेगा भारत

गोरखपुर : केन्द्र सरकार के पूर्व औषधि महानियंत्रक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ जीएन सिंह ने शनिवार को कहा कि 21वीं सदी में भारत आयुष के क्षेत्र में पूरे विश्व के लिए महानतम योगदान देने जा रहा है और आने वाले समय में भारत स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विश्व गुरु बनेगा।
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के तहत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस आयुर्वेद कॉलेज में चल रहे बीएएमएस के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के 15 दिवसीय दीक्षा पाठ्यचर्या को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आयुर्वेद की महत्ता को आज पूरी दुनिया स्वीकार रही है। प्रदेश और देश में जिस तरह स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था के संवर्धन पर ध्यान दिया जा रहा है, वह इस बात का द्योतक है कि आने वाले समय में भारत स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विश्व गुरु बनेगा।
उन्होंने आयुर्वेद को पूरे विश्व के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र का भविष्य बताते हुए बताया कि इस विधा में आज बहुत कुछ नया करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में यूपी को 33.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं इससे हर जिले में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *