गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देश भर 400 सीटों पर भाजपा को हरायेगा ‘इंडिया’

लखनऊ : अखिलेश यादव ने दावा किया कि इंडिया समूह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव में देश में 400 सीटों पर हराएगा। प्रयागराज में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को हटाना होगा।भाजपा सरकार ने किसानों और नौजवानों के सामने संकट पैदा किया है। भाजपा ने जनता से झूठा वादा किया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई बढ़ती गयी लेकिन किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य नहीं मिला।
नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार में हर प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। भाजपा की नीयत नौजवानों को नौकरी देने की नहीं है। छात्र-नौजवान दिन रात मेहनत कर पढ़ाई करते हैं। परीक्षाओं के पेपर देते हैं तो पता चलता है कि लीक हो गया।
प्रयागराज में परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-नौजवान जानते हैं कि नौकरी के लिए उन्हें कितना संघर्ष करना पड़ता है। हाल ही में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ। आरओ और एआरओ परीक्षा का पेपर लीक हुआ। इसके पहले कई प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक हो चुका है। इस सरकार में हर पेपर लीक हो रहा है। भाजपा सरकार जानबूझ कर पेपर लीक कराती है, जिससे नौकरी न देना पड़े। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है।
श्री यादव ने कहा नौजवानों को नौकरी पाना है तो भाजपा सरकार को हटाना होगा। भाजपा सरकार के रहते युवाओं को नौकरी रोजगार नहीं मिलेगा। जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त हैं। भाजपा समाज में नफरत फैला रही है। भाजपा सरकार में देश की सीमाएं असुरक्षित हैं।
उन्होने कहा कि इलेक्टोरल बांड में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी इलेक्टोरल बांड की सूची नहीं दी जा रही है। आखिर यह सब क्यों छिपाया जा रहा है। जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार बैठी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *