गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

‘इण्डिया’ देश को नई दिशा में ले जायेगा

लखनऊ : अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इण्डिया के नाम से घबरा गयी है जबकि नया गठबंधन इण्डिया देश को नई दिशा में ले जाएगा यादव ने कहा “ पहले भाजपा के लोग विपक्ष को इण्डिया नाम से डराते थे। अब क्या बात है कि वे इण्डिया नाम से डर रहे हैं। इण्डिया नाम अच्छा है। इण्डिया एक संदेश है। इण्डिया का संदेश डेवलपमेंट और इन्क्लूसिवनेस का है।

विकास की बात हो और समग्रता की बात हो तो वह हमारी सोशलिस्ट और सेकुलर प्रतिबद्धता को शामिल करता है। हमारा देश तरक्की करे। खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़े।” उन्होने कहा कि देश की जनता इस बार भाजपा की विदाई कर देगी। भाजपा ने देश की जनता को झूठा सपना दिखाया।

भाजपा ने सपना दिखाया लेकिन वह सपना जमीन पर नहीं उतरा है तो वह विकास कैसा है। यादव ने कहा कि इण्डिया एलायंस की जीत तभी तय हो गयी जब भाजपा ने अपने गठबंधन की बैठक उसी तारीख में बुला ली। जनता आने वालों का इंतजार करती है। जाने वालों की विदाई करती है। भाजपा की बैठक उनका विदाई समारोह था। । यादव ने कहा कि जो समस्याएं है वह जस की तस दिखाई दे रही है। बेरोजगारी, महंगाई बढ़ती जा रही है। भाजपा ने बड़ी-बड़ी बातें की। कहा गया था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। कर्नाटक में जनता ने सरकार बदल दी क्योंकि वहां 40 फीसदी कमीशन का भ्रष्टाचार था।
उन्होने कहा कि नोटबंदी देश ही नहीं दुनिया में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा फैसला था। पहले 2000 रूपये का नोट लाए और फिर उसे बंद कर दिया। आज तक जानकारी नहीं दी गयी कि किन बैंकों में 2000 रूपये के नोट सबसे ज्यादा जमा हुए। अगर सरकार यह नहीं बता रही है तो इसका मतलब वह भ्रष्टाचारियों के साथ है। सच तो यह है कि देश की दो तिहाई जनता भाजपा के खिलाफ है। इस बार भाजपा का सफाया करने के लिए सब एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *