गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने जीते 27 पदक

बैंकाक : एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने अपने सर्वाधिक पदक जीतने के रिकार्ड की बराबरी करते हुये 27 पदक जीत कर तीसरा स्थान हासिल किया है। भारत ने रविवार को संपन्न हुयी प्रतियोगिता में छह स्वर्ण,12 रजत और नौ कांस्य पदक समेत कुल 27 पदक जीते हैं जो 2017 में भुवनेश्वर में हुई प्रतियोगिता के पदकों के बराबर है। उस समय भारत के नौ स्वर्ण, छह रजत और 12 कांस्य पदक थे।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारत ने आठ रजत और पांच कांस्य पदक समेत 13 पदक जीते। रहा। गोला फेंक स्पर्धा में आभा खटुआ ने चार किलो के गोले को अपने चौथे प्रयास में 18.06 मीटर की दूरी तक फेंका। आभा का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास 17.10 मीटर का रहा। चीन की सोंग जियायुआन (18.88 मीटर) ने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। एशियाई चैंपियनशिप की 100 मीटर बाधा दौड़ में गुरुवार को स्वर्ण पदक जीतने वाली ज्योति ने 23.13 सेकेंड के निजी सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 200 मीटर का भी रजत पदक जीता। इससे पहले ज्योति का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23.29 सेकेंड था जो उन्होंने सेमीफाइनल में किया था। लंबी दूरी की दिग्गज धाविका पारूल चौधरी ने भी 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक के साथ अपना दूसरा पदक जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *