गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंडियन बैंक का हर घर तिरंगा अभियान

नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने अपने स्थापना के 117 वर्ष के अवसर पर हर तिरंगा अभियान शुरू किया है।बैंक ने आज यहां जारी बयान में कहा कि कल बैंक के चेन्नई स्थित मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यह अभियान शुरू किया गया। बैंक अपनी उत्कृष्टता के 117वें वर्ष को एक भव्य उत्सव के साथ मना रहा है, यह कार्यक्रम 15 अगस्त, 2023 को बैंक के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंध निदेशक और सीईओ एसएल जैन ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर विविध लोक नृत्य रूपों का प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक प्रदर्शनों की एक मनमोहक श्रृंखला पेश की गई। । राष्ट्र के गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए, इंडियन बैंक ने गर्व से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया, जिसका उद्देश्य देश की विरासत और एकता का जश्न मनाते हुए हर घर को तिरंगे के सार से परिचित कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *