गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारतीय बाज़ार हमारे लिये महत्वपूर्ण

नई दिल्ली : एडवेंटस आईओ के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विक्टर राजीवन ने कहा है कि भारत उनके लिये ‘एक महत्वपूर्ण बाज़ार है’ जहां वे अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहते हैं। अपने आप को ‘अंतरराष्ट्रीय छात्र भर्ती बाज़ार’ के रूप में संबोधित करने वाला एडवेंटस ऑस्ट्रेलियाई मूल का एक उद्यम है जो छात्रों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से जोड़ने का काम करता है। राजीवन ने गुरुवार को यहां आयोजित भागीदार कार्यक्रम के दौरान कहा, “भारत एडवेंटस के सबसे महत्वपूर्ण बाज़ारों में से एक है। मैं यहां अपने भागीदारों से मिलने वाले समर्थन की दिल से सराहना करता हूं। यह आयोजन हमारे इस संबंध को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हम देश में हमारी सेवाओं का विस्तार करने, हमारे भागीदारों से अटूट संबंध बनाने और नये भागीदार बनाने का संकल्प लेते हैं।”
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों में उच्च-शिक्षा के लिये विदेश जाने वाले भारतीय विद्यार्थियों की संख्या में तेज़ी से इज़ाफ़ा हुआ है। शिक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में 77,000 भारतीय विद्यार्थियों ने शिक्षा हासिल करने के लिये विदेश का रुख किया। राजीवन ने भारत में एडवेंटस की मजबूत पकड़ पर कहा,“ हम भारत के संस्थानों, भर्ती करने वालों और छात्रों के बीच एक विश्वसनीय पहचान बना चुके हैं। हम ऐसी तकनीक और प्रक्रिया विकसित कर रहे हैं जो छात्रों को 40 से अधिक जगहों के उपयुक्त संस्थानों से जुड़ने की सुविधा दे सकते हैं और बिना किसी बाधा उनके आवेदन को आगे बढ़ाने में सहायक हैं। इससे हमारे भागीदारों को भी कौशल और व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिलेगी।”
इस अवसर पर एडवेंटस के ब्रांड अंबेसडर रिकी पॉन्टिंग भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भारत उनके लिये एक विशेष स्थान है और वह एडवेंटस के यहां आने से खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह एडवेंटस के साथ देश और दुनिया के युवाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने को लेकर उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *