गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बंगलादेश में भारतीय कैदी की मौत

ढाका : बंगलादेश की शरीयतपुर जिला जेल में भारतीय कैदी बाबुल सिंह की मौत हो गई। वह शनिवार रात जेल में बीमार था। बाद में, उसे शाम मे लभगभ साढ़े सात बजे जिले के सदर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे पहले पांच जनवरी को सतेंद्र कुमार (40) नामक एक अन्य भारतीय की भी जिला जेल में मौत हो गई थी। बाबुल सिंह 17 मई, 2022 को पद्मा ब्रिज के जजीरा किनारे के टोल प्लाजा इलाके से गिरफ्तार किया गया था। बाद में पुलिस ने इनफ्रंट कंट्रोल एक्ट के अंतर्गत शरीयतपुर जिला जेल भेज दिया था।

समाचारपत्र प्रोथोम-अलो ने कहा कि बाबुल सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह लंबे समय से से शारीरिक समस्याओं से जूझ रहा था। इससे पहले, उसका इलाज फरीदपुर जिला जेल की निगरानी में बंगबंधु शेख मुजीब मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा था। जिला जेल सूत्रों के अनुसार, शरीयतपुर के विभिन्न थानों में घुसपैठ के मामले में 22 भारतीय नागरिक जिला जेल में कैद हैं, इनमें से चार महिलाएं शामिल हैं। इन सभी को पद्मा ब्रिज के आसपास विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *