गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में लहरा रहा है भारत का परचम

औरैया : सतीश महाना ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का पूरे विश्व में परचम फहरा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इस देश के सभी वर्ग की चिंता करते है। विधानसभा अध्यक्ष महाना आगरा से कानपुर जाते समय जिले के कस्बा दिबियापुर स्थिति गेल गांव पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने दिबियापुर में एक होटल का फीता काटकर एवं शिला पट्टिका का लोकार्पण कर भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग को लेकर चलती है। इसके साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के खट्टे मीठे अनुभव भी शेयर किए।
प्रबुद्धजनों एवं भाजपा के पदाधिकारियों के साथ राजनीतिक जीवन के अनुभव व्यक्त कर मोदी योगी के बारे में बताते हए कहा कि इन लोगों का विजन राष्ट्र हित है। वही कार्यकम में छोटे बच्चो के साथ फोटो भी खिंचवाए और कहा उन्होंने पेपरलेस विधानसभा बनवाई है। उन्होंने सभी को विधानसभा आने का निमंत्रण भी दिया। विधनसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने डीएम, एसपी व जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की।
इस मौके पर डीएम नेहा प्रकाश, एसपी चारु निगम, भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह, जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया, पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्याक्ष शिव महेश दुबे, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा, आदि ने माल्यार्पण, बुके भेंटकर व पट्टिका डालकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *