गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंडिगो के विमान अब उड़ेंगे ताशकंद

कोलकाता : भारत की पसंदीदा विमानन कंपनी इंडिगो मध्य एशिया में प्रवेश कर रही है और इस कड़ी में उसने उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में अपनी उड़नें शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इंडिगो 22 सितंबर से दिल्ली और ताशकंद के बीच चार साप्ताहिक नॉन-स्टॉप उड़ानें संचालित करेगा। कंपनी ने यह फैसला महानगरों की बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए लिया है।
इंडिगो के बयान के अनुसार यह सीधी कनेक्टिविटी न केवल व्यापार को बढ़ावा देगी, बल्कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों में भी वृद्धि करेगी। इंडिगो में ग्लोबल सेल्स के प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा, “हमें अपने 6ई नेटवर्क में 31वें अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के रूप में उज्बेकिस्तान की राजधानी और वहां के सबसे बड़े शहर ताशकंद को शामिल करने की घोषणा करते हुए हर्ष हो रहा है। एक प्रतिष्ठित सांस्कृतिक केंद्र और ग्रेट सिल्क ट्रेड-रूट के साथ एक ऐतिहासिक शहर के रूप में ताशकंद यात्रियों को ‘मध्य एशिया के दिल’ में घूमने के लिए आकर्षित करता है।”
उन्होंने कहा, “पूर्वोत्तर उज़्बेकिस्तान में कजाकिस्तान की सीमा के पास स्थित यह शहर भारतीय यात्रियों के लिए उज़्बेकिस्तान का प्रवेश द्वार खोलता है। यह दोनों देशों के बीच वाणिज्य और संस्कृति के समृद्ध संबंधों को बढ़ावा देता है। इंडिगो हमारे अद्वितीय नेटवर्क पर किफायती, समय पर और परेशानी मुक्त यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *