गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धूमधाम से मनाया गया इन्दिरा गांधी का जन्मदिवस

गोरखपुर : (पी एम ए) जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में अध्यक्ष आशुतोष तिवारी व उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी.तौकीर आलम ने भारत रत्न भारत की प्रथम महिला पूर्व प्रधानमन्त्री इंदिरागांधी का जन्मदिवस गोलघर स्थित इन्दिरा तिराहा पर स्व0 इन्दिरा गांधी जी की प्रतीमा पर माल्यार्पन कर उनकी जयन्ती धूमधाम से मनाई गयी। इस दौरान नेतागणों ने उनके जन्मदिवस के अवसर पर उनकी याद में नारे लगायेे, जब तक सूरज चाँद रहेगा, इन्दिरा जी का नाम रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव प्रभारी महराजगंज दिलीप कुमार निषाद मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी व जिला उपाध्यक्ष प्रशासन तौकीर आलम ने कहा कि भारत की प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी जी एक निडर और सशक्त नेता थी, उन्होंने अपनी प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में पाकिस्तान देश के दो टुकड़े करके पूरे विश्व में भारत का लोहा मनवाने का काम किया था। उनके सशक्त तेवर को देखकर उन्हें आयरन लेडिज की उपाधि भी दी गयी थी। स्व0 इन्दिरा गांधी जी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेको कार्य किये थे जो आज कारगर है, उनकी मृत्यु से देश का विकास का पहिया थम सा गया ऐसी महान नेता की कमी हमेशा महसूस होती रहेगी उनके जन्मदिवस के अवसर पर उनके बताये गये रास्ते पर चलने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता संकल्पित होते है।

प्रदेश सचिव प्रभारी महराजगंज दिलीप कुमार निषाद ने कहा कि इन्डिया की प्रथम महिला पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर कोटी-कोटी नमन। कार्यक्रम में सर्वश्री पूर्व मेयर प्रत्याशी नवीन सिन्हा, डा0 भानू प्रताप सिंह, राकेश राम त्रिपाठी,जिला महासचिव प्रवीण पासवान. अनिल सोनकर, गोपाल गांधी,ओसामा खान. अनवर हूसैन, बृजनारायण शर्मा, देवेन्द्र निषाद धनुष, प्रवीण पासवान, कुसुम पाण्डेय, इन्द्रजीत चौधरी, महेन्द्र नाथ मिश्रा, मोनिका पाण्डेय, उषा श्रीवास्तव, अशोक निषाद राजीव कुमार सिंह, हरिसेवक त्रिपाठी, अविनाश पति त्रिपाठी, रामसमुझ सॉवरा, अनुराग पाण्डेय, उमेन्द्र पाण्डे, ध्रुव पासवान, सुहेल अंसारी, मोहम्मद अजरूहद्दीन, एहसन कमाल, उज्जैर खान, राजीव पाण्डेय, अर्शद परवेज, अशोक कश्यप, अभिषेक राय, राजकुमार यादव, अरविन्द जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *