बस्ती : भारत-नेपाल सीमा गुरुवार मध्यरात्रि से 20 नवम्बर तक नेपाल में आगामी आम चुनाव के मद्देनजर बंद रहेगी।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि जब भारत में चुनाव होता है तो चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मित्र राष्ट्र नेपाल से बातचीत करके सीमाएं बन्द करा दी जाती हैं। इस बार मित्र राष्ट्र नेपाल में रविवार को एक साथ विभिन्न पदों के लिए मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। नेपाल प्रशासन के साथ बैठक कर यह फैसला लिया गया है। नेपाल मे चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए भारत-नेपाल सीमा को 72 घंटे पहले पूर्णरूप से बंद कर दिया जाएगा।
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध भी रहेंगे। सीमा से सटे थानों की पुलिस फोर्स भी पूरी तरह से अलर्ट हो गयी है। दोनों देश की खुफिया एजेंसी सीमाई क्षेत्र में सक्रिय हैं। आज मध्य रात्रि से सीमा बन्द कर दी जायेगी। आपातकालीन चिकित्सा हेतु केवल आने-जाने की अनुमति होगी इसके लिए पूरा विवरण तथा आने जाने वालों की संख्या भी लिखी जायेगी जिस गाड़ी से लोग आयेंगे जायेगे उनका पूरा विवरण लिखा जायेगा आवश्यकता पड़ने पर उनका वीडियो ग्राफी भी कराया जा सकता है।
केंद्रीय सशस्त्र बलों सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा सीलिंग प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है बस्ती परिक्षेत्र में सिद्वार्थनगर जनपद के बढ़नी, कपिलवस्तु, ढेबरूआ मार्ग पर भी चौकसी बढ़ा दी गयी है।
भारत-नेपाल सीमा 20 नवम्बर तक बंद
