गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंडोनेशिया : सभी कोविड प्रतिबंध हटे

जकार्ता : इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने शुक्रवार को देश में कोविड-19 के कारण शुरू की गई सार्वजनिक गतिविधियों पर लगी सभी पाबंदियों को हटाने की घोषणा की। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से प्रसारित लाइव स्ट्रीम के दौरान श्री विडोडो ने कहा कि कोविड-19 महामारी पिछले कुछ महीनों से नियंत्रण में है और 27 दिसंबर तक प्रतिदिन दस लाख लोगों पर 1.7 मामले दर्ज किए गए है। इसलिए अधिकारियों ने सार्वजनिक गतिविधियों से सभी पाबंदियों को हटाने का निर्णय लिया।
इंडोनेशिया ने 13 अप्रैल 2020 को कोविड-19 को एक राष्ट्रीय आपदा घोषित किया और विदेशों से आने वालों के लिए अनिवार्य क्वारंटीन सहित कई सामाजिक प्रतिबंध लगाए। कुल मिलाकर, इंडोनेशिया में 60 लाख 70 हजार से अधिक लोगों का कोरोनावायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया है और 160,583 लोग मारे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *