नई दिल्ली : गैस वितरण क्षेत्र की कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में 278.26 करोड़ रुपये का एकल लाभ अर्जित किया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 3078.52 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 10प्रतिशत कम है।
कंपनी ने आज निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी वित्तीय लेखा जोखा में यह जानकारी देते हुये कहा कि दिसंबर 2022 में समाप्त तिमाही में हालांकि उसके राजस्व में जबरदस्त बढोतरी हुयी है। दिसंबर 2021 की तिमाही में उसका राजस्व 2438.48 कराेड़ रुपये रहा था जो चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में बढ़कर 4089.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी का सकल लाभ 444.91 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 479.89 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों को प्रति शेयर तीन रुपये का अंतरिम लाभांश देने का प्रस्ताव किया है।
इंद्रप्रस्थ गैस का मुनाफा 10 प्रतिशत घटा
