गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्क्रब टायफस से मासूम की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टायफस के मामले दिनों-दिन जानलेवा हो रहे हैं। लगातार बढ़ रहे स्क्रब टायफस के मामलों ने लोगों की नींद हराम कर रखी है। प्रदेश में इस जानलेवा बीमारी से बुधवार को एक वर्षीय मासूम की जान चली गयी है। गौरतलब है कि प्रदेश में स्क्रब टायफस से महज एक साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। मासूम को स्क्रब टायफस संक्रमण होने के चलते आईजीएमसी में भर्ती किया हुआ था। जहां उसने कल रात दम तोड़ दिया। इसके साथ ही प्रदेश में स्क्रब टायफस से होने वाली मौत का आंकड़ा 14 पहुंच गया है। इससे पहले प्रदेश में 01 अक्टूबर को 65 वर्षीय व्यक्ति ने स्क्रब टायफस से दम तोड़ा था। उधर स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डॉक्टरों की टीम पूरी नजर बनाए हुए हैं। स्क्रब टायफस से पीड़ित मरीज का इलाज किया जा रहा है, साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *