गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बोरवेल में गिरी मासूम बच्ची काे निकाला गया

अस्पताल में उपचार के बाद मृत घोषित

विदिशा : मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में आज एक ढाई वर्ष की बालिका बोरवेल में गिर गयी, जिसे करीब सात घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद बालिका को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पथरिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कूजा के ग्राम कजरी बरखेड़ा में घर के आंगन में बनाए जा रहे बोरवेल में गिरी ढाई वर्षीय बच्ची अस्मिता को करीब सात घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के उपरांत बोरवेल के समीप गड्ढा खोदकर बाहर निकाला गया है। बच्ची की स्वास्थ्य जांच के बाद तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय सिरोंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया गया। जिला प्रशासन और डॉक्टरों की टीम द्वारा किए गए अथक प्रयासों और उपचार उपरांत बच्ची को मृत घोषित कर दिया है।
बच्ची का मृत्यु का कारण दम घुटने की वजह से बताया गया है। डॉ सुरेश अग्रवाल ने बताया कि बच्ची को मर्चुरी रूम में रखा गया है। बच्ची का पोस्टमार्टम कल सुबह होगा। जिले की सिरोंज तहसील ग्राम कजरी बरखेड़ा में घर के आंगन में बनाए जा रहे बोरवेल में गिरी ढाई वर्षीय बच्ची अस्मिता को सकुशल बाहर निकालने के प्रयास युद्धस्तर पर किए गए। जनप्रतिनिधि, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे। बच्ची को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ, होमगार्ड की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई थी।
प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट ने बताया कि सिरोेंज तहसील के ग्राम कजरी बरखेड़ा में बोरवेल में गिरी ढाई वर्षीय अस्मिता 13 से 15 फीट पर जाकर फंस गई थी, जहां से बचाव दल के द्वारा बच्ची को बाहर निकाला गया है। बोरवेल के समीप जेसीबी, पोकलेन मशीन की मदद से खुदाई कर बोरवेल के समीप गड्ढा खोदा गया था। बच्ची को सांस लेने में परेशानी उत्पन्न ना हो इसके लिए बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन के प्रबंध भी सुनिश्चित किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *