गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेंदुये के हमले में घायल मासूम की मौत

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्रामसभा रमपुरवा के मजरा हरैय्या में तेंदुआ के हमले में घायल पांच साल के मासूम ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया।
सूत्रों के अनुसार कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा वन रेंज अंतर्गत हरैय्या गांव निवासी राकेश वर्मा का पुत्र शिवम (05) शनिवार शाम र के बाहर खेल रहा था कि तभी गन्ने के खेत से निकल कर आए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बालक के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े। तेंदुए को देखकर परिवार व आसपास के लोगों ने हांका लगाया। जिस पर तेंदुआ बालक को घायल कर जंगल की ओर चला गया।
घायल बालक को परिवार के लोग लहूलुहान हालत में पीएचसी सुजौली लेकर गए।बालक की हालत गंभीर देखते हुए वहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बालक की रविवार को मौत हो गई।
जिला वनाधिकारी (डीएफओ) आकाशदीप वधावन ने बताया कि वन कर्मियों को गांव भेजा गया है। मृतक आश्रित को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *