गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इनोवा कैपटैब का आईपीओ 21 दिसंबर को खुलेगा

अहमदाबाद : इनोवा कैपटैब लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 21 दिसंबर को खुलेगा और 26 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी द्वारा मंगलवार को दी गयी सूचना के अनुसार कंपनी ने अपनी पहली आरंभिक सार्वजनिक पेशकश के लिए प्रति इक्विटी शेयर 426 से 448 रुपये का मूल्य बैंड तय किया है। कंपनी का आईपीओ निवेश के लिए 21 दिसंबर गुरुवार को खुलेगा और 26 दिसंबर मंगलवार को बंद होगा।
निवेशक न्यूनतम 33 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके बाद 33 इक्विटी शेयरों के गुणक में बोली लगा सकते हैं। दस रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों की पेशकश में 320 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी करने के साथ 5,580,357 इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है।
इनोवा कैपटैब लिमिटेड भारत में एक एकीकृत फार्मास्युटिकल कंपनी है जिसकी अनुसंधान और विकास, विनिर्माण, दवा वितरण और विपणन और निर्यात सहित फार्मास्यूटिकल्स मूल्य श्रृंखला में उपस्थिति है। इसके व्यवसाय में एक अनुबंध विकास और विनिर्माण संगठन (‘सीडीएमओ’) व्यवसाय शामिल है जो भारतीय दवा कंपनियों, एक घरेलू ब्रांडेड जेनरिक व्यवसाय और एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांडेड जेनरिक व्यवसाय को अनुसंधान, उत्पाद विकास और विनिर्माण सेवाएं प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *