गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

घूस लेते दरोगा और सिपाही गिरफ्तार

जौनपुर : भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एन्टी करप्शन) वाराणसी की टीम ने गुरुवार को जौनपुर जिले में बक्शा थाने की चौकी धनियांमऊ के चौकी प्रभारी दरोगा एवं एक सिपाही को 20 हजार रुपए का घुस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर किया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सदर तहसील क्षेत्र में सरायहरखू गांव के निवासी जय शंकर नामक व्यक्ति ने एन्टी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उसके विरोधी से मिल कर चौकी इंचार्ज ने मकान का निर्माण रोकवा दिया है, काम शुरू करने के लिए 20 हजार रुपए घूस मांग रहा है।
इसे एन्टी करप्शन की टीम ने गम्भीरता से लिया और 20 हजार रुपए पर पाउडर लगा कर देने को कहा, आज दिन में बाद दोपहर अपनी योजना के तहत 20 हजार रुपए जय शंकर से दरोगा को दिलवाया जैसे ही चौकी इंचार्ज भिल्लू राम पैसा लिए टीम ने उन्हे धर दबोचा।

साथ में चौकी का सिपाही सूर्य प्रकाश जो इस घूसखोरी में शामिल रहा उसे भी गिरफ्तार कर थाना बदलापुर ले गई बदलापुर में एफआईआर दर्ज करने के बाद एन्टी करप्शन की टीम ने दोनो को लेकर वाराणसी चली गई। पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा ने आनन-फानन में दरोगा और सिपाही के निलंबन की कार्रवाई कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *