उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने नगर निगम में पदस्थ एक दरोगा को 15 सौ रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि सफाई कर्मी अजीत सत्तार से गैर हाजिरी नहीं लगाने और बेटी की शादी के चेक दिलवाने के लिए नगर निगम दरोगा कृष्ण पाल बोयत ने 15 सौ रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में आरोपी दरोगा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
