गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

व्यापारी को किडनैप करने वाले दरोगा-सिपाही अरेस्ट

वर्दी में उठाया, थर्ड डिग्री दी, वॉट्सऐप कॉल से 4 लाख मांगे
आगरा :
आगरा में आरपीएफ दरोगा और सिपाही ने व्यापारी को किडनैप किया। उसको टॉर्चर किया। थर्ड डिग्री दी। बाद में व्यापारी से कहा कि अपने घर से 4 लाख रुपए मंगवाओ। फिरौती मांगने की बात पुलिस तक पहुंची। तो आरपीएफ के दरोगा और सिपाही पकड़े गए। रेलवे ने एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। घर पर कुछ न मिलने पर वो लोग उन दोनों को पकड़ कर आगरा फोर्ट चौकी लाए। इसके बाद उन्हें थर्ड डिग्री दी गई तो काजिम ने उन्हें मारना बंद कर छोड़ने के बदले पैसे देने की बात कही। इसके बाद वो लोग उन्हें राजा की मंडी स्टेशन की चौकी पर ले गए और बंद कर चले गए।
मांगे 4 लाख, सौदा 2 लाख में पक्का हुआ
काजिम ने बताया कि आरोपियों ने सुबह उसके मोबाइल से घर पर वॉट्सऐप पर कॉल करवाई। घरवालों से 4 लाख की डिमांड की। शिकायत करने पर जेल भेजने की धमकी दी। कई बार बात करने के बाद अंत में 2 लाख रुपए तय हो गए। डीसीपी वेस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1 बजे परिजनों ने अपहरण की जानकारी पुलिस को दी।
सादी वर्दी में पुलिस वालों ने किडनैपर्स की गाड़ी को चिह्नित किया
एसीपी राजीव सिरोही के निर्देशन में वेस्ट की सारी टीमें लगाई गईं। अपराधी लगातार लोकेशन चेंज कर रहे थे। अंत में पुलिस ने परिजनों को कुछ रुपए दिए और बाकी पैसा देने की मोहलत मांगी। इस दौरान सादी वर्दी में पुलिस टीम ने आरोपियों की कार चिह्नित कर ली और जैसे ही परिजनों से आरोपियों ने पैसे लिए पुलिस ने उन्हें तत्काल रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त दरोगा की होंडा इमेज कार और फिरौती के लिए दिए गए 1 लाख 20 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *