गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

करंट लगने से दरोगा की हुई मौत

इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के चौबिया इलाके की कर्री चौकी में तैनात दरोगा की शुक्रवार को करंट लगने से मौत हो गई । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्य पाल सिंह ने आज यह जानकारी दी कि चौबिया थाने की कर्री चौकी में तैनात दरोगा विजय प्रताप सिंह (54) की कूलर से करंट लगने के कारण मौत हो गयी। वह मूलरूप से कानपुर के रहने वाले थे। एक माह पूर्व उनकी हेड कांस्टेबल से दरोगा पद के लिए पदोन्नति हुई थी। दरोगा की मौत की सूचना उनके परिजनों दे दी गई है।
विजय सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी कलैना थाना बरौर जनपद कानपुर देहात दरोगा के पद पर थाना चौबिया क्षेत्र की कर्री चौकी पर तैनात थे। सुबह दूधिया के आने पर इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई। इस घटना पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। चौकी प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि वह और शिवनाथ, विजय सिंह के साथ रात तीन बजे के बाद गश्त से लौटे थे। उसके बाद वह अपने कमरे में सो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *