गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसे में इंस्टाग्राम स्टार राउडी वारदात की मौत

गौतम बुद्ध नगर में पेड़ से टकराई कार, 2 दोस्तों के साथ जा रहे थे चुहरपुर
गौतम बुद्ध नगर :
ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में इंस्टाग्राम स्टार राउडी भाटी की मौत हो गई। राउडी अपने दो दोस्तों के साथ चुहरपुर की तरफ जा रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में राउडी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि रात्रि 3:00 बजे सूचना मिली कि एक स्विफ्ट चुहड़पुर अंडरपास के नजदीक पेड़ से टकरा गई है। कार में तीन युवक सवार हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को जिम्स हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान इंस्टाग्राम स्टार राउडी भाटी के रूप में हुई।
हादसे में दो घायल दो युवकों की हालत गंभीर
थाना प्रभारी ने बताया कि स्विफ्ट में इंस्टाग्राम स्टार रावडी भाटी उर्फ रावडी निवासी सिकंदराबाद, उनके दोस्त मनोज और आतिश निवासी अट्टा पीर थे। तीनों कार से चुहरपुर की तरफ जा रहे थे। तभी चुहरपुर के पास ही पेड़ से इनकी कार टकरा गई। राउडी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे में घायल हुए दोनों युवकों की हालत गंभीर है।
रावडी वारदात सोशल मीडिया पर थे फेमस
रावडी वारदात सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा फेमस थे। उनके इंस्टाग्राम पर 911के फॉलोअर थे। रावडी की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रावडी अपने डायलॉग से काफी फेमस थे, जिनकी लोग इंस्ट्राग्राम पर रील्स बनाया करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *