गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हाउसिंग डॉटकॉम का 10 लाख रुपये का त्वरित होम लोन

नई दिल्ली : प्रॉपटेक प्लेटफार्म हाउसिंग डॉटकॉम ने 10 लाख रुपये के त्वरित होम लोन की पेशकश के लिए क्रेडिट इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर मुहैया कराने वाले फिनबॉक्‍स के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस सेवा के तहत ग्राहकों को 10 लाख रुपये तक की लोन की सुविधा उपलब्ध होगी। इस सेवा का लक्ष्य रेंटल सिक्योरिटी डिपाजिट, बुकिंग की शुरुआती राशि, मरम्मत के खर्च और फर्नीचर खरीदने सहित विविध ज़रूरतों के लिए ग्राहकों की मदद करना है।
डिजिटल ॠण की प्रक्रिया को आसान और सुलभ बनाने के लिए प्रॉपटेक प्लेटफॉर्म ने इस सेवा को अपने ऐप और वेब इंटरफ़ेस के साथ एकीकृत किया है। यूजर हाउसिंग एज के माध्यम से इस सेवा को सुविधापूर्वक प्राप्त कर सकते हैं। हाउसिंग एज एक सम्पूर्ण रेंटल और सम्बंधित सेवा प्लेटफॉर्म है जो एक संपूर्ण डिजिटल अनुभव प्रदान करता है।
हाउसिंग डॉटकॉम के ग्रुप सीईओ ध्रुव अगरवाला ने कहा “अब लोन आवेदन की कठिन एवं थकाने वाली प्रक्रिया और ढेरों कागजी कारवाईयों के दिन चले गए। हाउसिंग डॉटकॉम और फिनबॉक्स ने इस प्रक्रिया को सुचारू बनाया है जिससे आवेदक महज 3 मिनट में लोन आवेदन की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।” एक बार आवेदन स्वीकृत हो जाने पर आवेदकों को त्वरित लोन ऑफर मिल जाते हैं और आमतौर पर 24 घंटों के भीतर राशि का वितरण कर दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *