कोटा : राजस्थान में कोटा के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण कुमार वर्मा ने शहर में बेसहारा और जरूरतमंदों के लिए स्थापित रेन बसेरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जहां भी उन्हें कुछ कमियां दिखाई दिए,उनके तुरंत निस्तारण कर आवश्यक एवं समुचित बंदोबस्त करने के निर्देश दिए।
सचिव श्री वर्मा ने नगर निगम उत्तर के सदस्यों की टीम के साथ नाग- नागिन मन्दिर के पास स्थित अस्थायी रेन बसेरों का निरीक्षण किया एवं इस दौरान रेन बसेरों में लोगों के ठहरने के लिए पर्याप्त जगह, उनकी क्षमता, क्षमता के अनुरूप रजाई गद्दों की उपलब्धता, बिजली, पानी की व्यवस्था, रैन बसेरों की जानकारी सभी जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंच सके इसके लिए आवश्यक कार्यवाही, रेन बसेरों में ठहरने वाले व्यक्तियों एवं शौचालयों की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था, फर्स्टएड बॉक्स आदि आवश्यक विभिन्न बिन्दुओं के संबंध में जानकारी लेकर इनमें कमी पाये जाने पर संबंधित प्रभारीयों को उन्हें सुधारने के लिए निर्देशित किया गया।
श्री वर्मा ने खुले में सो रहे लोगों को विधिक जानकारी जैसे पीड़ित प्रतिकर स्कीम, निःशुल्क विधिक सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत, जनउपयोगी सेवा, नाल्सा योजनाओ एवं सरकार द्वारा संचालित अन्य लाभदायी योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की।
रेन बसेरों में रहने वाले लोगों के लिए पर्याप्त बंदोबस्त के निर्देश
