कोटा : राजस्थान में कोटा के कलेक्टर रवीन्द्र गोस्वामी ने अवैध खनन के मामले में जीरो टोलरेंस की नीति की सख्ती से पालन करने का निर्देश दिए हैं। गोस्वामी की अध्यक्षता में अवैध खनन पर रोकथाम के लिए शनिवार को खान, राजस्व, पुलिस, परिवहन और वन विभाग की गठित एसआईटी की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अवैध खनन के लिए सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करेगी और समस्त वैधानिक तरीकों से 24 घंटे प्रशासनिक एवं पुलिस तंत्र को अवैध खनन की रोकथाम के लिए चौकन्ना रहने की आवश्यकता है।
डॉ. गोस्वामी ने कहा कि अवैध खनन की रोकथाम राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सख्त और प्रभावी कार्रवाई से ही अवैध खनन पर लगाम लगेगी। उन्होंने पुलिस, प्रशासन, वन विभाग, परिवहन विभाग तथा खान विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर खनन माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का संचालन खान, राजस्व, पुलिस, परिवहन और वन विभाग द्वारा संयुक्त रुप से संचालित किया जाएगा।
कोटा में अवैध खनन के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
