गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दशहरा मेला स्थल पर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

कोटा : राजस्थान में कोटा के राष्ट्रीय दशहरा मेला में व्यवस्थाओं के दृष्टिगत सोमवार शाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) बृजमोहन बैरवा के निर्देशन में नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों ने मेला स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मेले में कानून व्यवस्था पर पूर्ण निगरानी रखी जाए और किसी भी स्तर पर इसमें कोताही नहीं रहे।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त कोटा उत्तर वासुदेव मालावत एवं कोटा दक्षिण राजपाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण जैन, अतिरिक्त आयुक्त अशोक त्यागी, मेला अधिकारी गजेंद्र सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने मेला स्थल का भ्रमण किया और बैठक लेकर कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।
नगर निगम के दोनों आयुक्तों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रहनी चाहिए। आम दिनों में एवं विशेष कार्यक्रमों के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहें, यह सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *