गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंटर कॉलेज के लिपिक की घर में गला रेत कर हत्या

बांद। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में हिंदू इंटर कॉलेज के लिपिक की उसके घर में धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की घटना सामने आयी है। पुलिस ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र सहित समस्त पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अतर्रा कस्बे के हिंदू इंटर कॉलेज के लिपिक रामू चौरिया (45) की कल रात कस्बे के सिविल लाइंस मुहल्ले में नरैनी रोड स्थित घर में अज्ञात लोगों ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर समस्त अधिकारियों की मौजूदगी में फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटना स्थल की पड़ताल की और पूरे घटनाक्रम को बारीकी से देखा गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ कि मृतक का संपत्ति विवाद उसके भाई से था। जिसके चलते दोनों में मनमुटाव रहता था। फिलहाल उन दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है जो देर रात तक मृतक के साथ शराब पीते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले तथ्यों के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *