अजमेर : राजस्थान में अजमेर संभाग के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं 23 एवं 24 जनवरी को आयोजित होगी। विश्वविद्धालय अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. शिव प्रसाद ने बताया कि उक्त आयोजन ‘विकसित भारत-2047’ थीम पर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। इन प्रतियोगिताओं में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं सहभागिता करेंगे। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भारतीय संगीत कला जिसमें गायन वादन के साथ-साथ पाश्चात्य संगीत प्रतियोगिताओं के भी आयोजन होंगे जिसमें सामूहिक गायन, लोक संगीत तथा नृत्य सेक्शन में लोकनृत्य, जनजातीय नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य पर छात्र अपनी प्रस्तुति देंगे।
