गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली में बनेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सिटी फॉरेस्ट : गोपाल राय

city forest in delhi

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मीडिया को जानकारी दी कि केजरीवाल सरकार द्वारा उठाए गए तमाम उपायों से राजधानी के अंदर हरित क्षेत्र में इज़ाफ़ा हुआ है और अब उनकी सरकार यहां के अलग-अलग भागों में विश्व स्तर के चार सिटी फॉरेस्ट विकसित करेगी।

गोपाल राय ने प्रेस कांफ्रेंस में यहां संवाददाताओं को बताया कि दिल्ली में जहाँ साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसदी था वह केजरीवाल सरकार के प्रयासों के कारण, साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है | साथ ही शहरों के प्रति व्यक्ति फॉरेस्ट कवर के मामले में दिल्ली पूरे देश में नंबर वन हो गया है।

उन्होंने बताया कि समर एक्शन प्लान के सभी 14 बिंदुओं में से एक दिल्ली के सिटी फॉरेस्ट को विकसित करना हैं | दिल्ली के चारों कोनो में मौजूद मुख्य 4 सिटी फारेस्ट को पहले प्रारंभिक फेज में विकसित करने का लक्ष्य तय किया गया हैं | इनमे दक्षिण पश्चिम दिल्ली का मित्राओं सिटी फोरेस्ट , उत्तरी दिल्ली का अलीपुर सिटी फोरेस्ट, पूर्वी दिल्ली का गढ़ी मांडू सिटी फोरेस्ट और दक्षिण दिल्ली का जौनापुर सिटी फोरेस्ट शामिल है| यह चारों सिटी फोरेस्ट दिल्ली के लगभग 286 एकड़ में फैले हुए हैं | इस परियोजना के तहत मित्राऊ सिटी फारेस्ट के पॉकेट ए और बी का 98 एकड़, अलीपुर सिटी फारेस्ट का 48 एकड़, गढ़ी मांडु सिटी फारेस्ट का 42 एकड़ और जौनापुर सिटी फारेस्ट का 98 एकड़ में विकसित किया जाएगा |

पर्यावरण मंत्री ने वर्ल्ड क्लास स्तर पर बनाए जा रहे इन सिटी फोरेस्ट की विशेषताओं के बारे में उल्लेख करते हुए बताया कि इन सिटी फारेस्ट का पर्यावरण के अनुकूल विकास किया जाएगा | इसके तहत उनकी भौतिक संरचना के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी | इन सिटी फोरेस्ट में आम आदमी के लिए मुरम पाथ, पेय जल, सार्वजनिक सुविधाएँ, मेडिटेशन हट, एम्पीथीयेटर जैसी सुविधाएँ तो मौजूद होंगी ही, साथ ही रिसर्च करने के लिए और उनके रिसर्च के आधार पर सिटी फोरेस्ट को और बेहतर बनाने के लिए इन सिटी फोरेस्ट को ओपन म्यूजियम या लिविंग लैब के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन सिटी फोरेस्ट में छोटी -छोटी नर्सरी के द्वारा सभी लोगो को मुफ्त में पौधे भी वितरित किये जाएँगे | आउट डोर एक्टिविटीज जैसे बर्ड वाचिंग, जंगल वॉक एक्टिविटी इत्यादि भी शामिल हैं | साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बताया कि सिटी फोरेस्ट में एक्टिविटी करने वाले तथा कराने वालों को एक कॉमन प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए ऑन लाईन पोर्टल का विकास भी किया जाएगा।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली के लोगों को ऐसी जगह देना चाहती हैं जहॉं लोग प्रकृति का आनंद ले सकें और साथ-ही आने वाली पीढ़ी को भी प्रकृति के बारे में जागरूक कर सके। केजरीवाल सरकार दिल्ली के सिटी फोरेस्ट को और बेहतर बनाने तथा इकोलॉजिकल सुरक्षा के आधार पर इनका विकास करने के लिए तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *