गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद के अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्र ने सौंपा मंत्री कैलाश चौधरी को ज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद के अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्र ने भारत सरकार में कृषि राज्य एवं किसान कल्याण मंत्रालय में मंत्री कैलाश चौधरी से मुलाकात कर बैठक किया एवं ज्ञापन दिया जिसमे बिहार के मिथिला क्षेत्र जिला मधुबनी ,दरभंगा ,सीतामढ़ी ,सुपौल ,मधेपुरा ,पूर्णिया सहरसा ,समस्तीपुर को सुखा घोषित किये जाने की मांग की। ज्ञापन में जानकारी दी गयी कि सम्बंधित क्षेत्रों में फसल कुछ भी नहीं है। इसके अलावा ज्ञापन में मधुबनी जिला के झंझारपुर एवं दरभंगा में कृषि विशवविदयलय बनाने की मांग की गई एवं अध्यक्ष जी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के दायरे में देश का प्रत्येक किसान आ चुका है। लेकिन इसका लाभ अभी तक मिथिला के क्षेत्र मधुबनी दरभंगा में और कई जिले है उनको नही मिला है, इसको जल्द लागू किये जाने एवं जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण घरों में पीने का शुद्ध पानी पाइप द्वारा दिए जाने हेतु वार्तालाप हुई। इस कार्य को मिथिला के सभी जिला में चालू किया जाने एवं मिथिला के मधुबनी के झंझारपुर में डी. ए.पीएवं यूरिया खाद का सरकारी गोदाम खोली जाने के बारे में भी चर्चा हुई। मंत्री जी ने सभी मांगो को संज्ञान में लिया और जल्द से जल्द कार्यवाय करने का आश्वाशन दिया
जय मिथिला जय मैथिलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *