इंफाल : मणिपुर सरकार ने रविवार को राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध को पांच दिन और बढ़ाकर 20 सितंबर तक कर दिया। राज्य में इंटरनेट प्रतिबंध 10 सितंबर से लागू है।हालांकि ब्रॉडबैंड सेवाएं उन लोगों को प्रदान की गईं जिन्होंने इस बात का वचन दिया था कि वे वाईफाई का उपयोग नहीं करेंगे।
आज सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक घाटी के पांच जिलों में कर्फ्यू में ढील दी गई। ग्यारह पहाड़ी जिलों में कर्फ्यू नहीं है।कथित कुकी उग्रवादियों ने ड्रोन, मिसाइलों और अन्य अत्याधुनिक हथियारों का उपयोग करके नए हमले किए। इन हमलों को रोकने में सरकार की विफलता के विरोध में छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया है।
मणिपुर में इंटरनेट पर प्रतिबंध पांच दिन और बढ़ा
