गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अंतरराज्य एटीएम डकैत मुस्ताक गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान सहित अनेक राज्यों में एटीएम लूट और डकैती आदि के करीब आधा दर्जन से अधिक मामलों में आरोपी मुस्ताक उर्फ कन्नड़ मेव को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा द्वारा चलाए जा रहे वांछित आरोपियों की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत उक्त आरोपी मुस्ताक उर्फ कन्नड़ (26) को उसके गांव करोली जागीर से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी थाना चंदवाजी जिला जयपुर ग्रामीण के 21 लाख रुपये कि एटीएम डकैती के प्रकरण में वांछित है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अनेक राज्यों में एटीएम तोड़ने और लूटने के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को धारा 151 में गिरफ्तार किया है तथा चंदवाजी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *