गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन, चार गिरफ्तार

दुमका : झारखंड में दुमका जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटना को अंकुश लगाने की दिशा में चलाये गये सघन अभियान के क्रम में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खैरवार ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो. नूर मुस्तफा और जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमोद नारायण सिंह के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया।

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने नगर थाना पुलिस, दिग्घी थाना एवं रामगढ़ थाना की पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में को चार युवकों को दो संदिग्ध मोटरसाइकिल के साथ रसिकपुर रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा। इन युवकों से पूछताछ के बाद जांच के दौरान पाया गया कि दोनों के पास से बरामद मोटरसाइकिल चोरी की है।
सूत्रों ने बताया कि इस आधार पर नगर थाना कांड संख्या 300/23, 22 दिसंबर 23 को धारा 414/34 दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार चारों युवकों से पूछताछ के बाद स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में चोरी के अन्य नौ मोटरसाइकिल बरामद किये। बरामद मोटरसाइकिल में दुमका जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र से पूर्व में चोरी किये गये वाहन भी शामिल है।
इस तरह गठित पुलिस टीम ने अंतर्राज्जीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उद्भेदन किया है। विशेष छापामारी दल सीमावर्ती जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल के अलग-अलग थाना क्षेत्र में भी छापामारी कर रही है। शीघ्र ही मोटरसाइकिल चोरी की घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी एवं चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिल बरामद किये जाने की उम्मीद है। पुलिस टीम ने छापामारी के दौरान दुमका के रामगढ़ थाना क्षेत्र के लोहरडीह गांव का मुकेश कुमार मिर्धा, पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोगलाबंध का आदित्य कुमार, रॉबिन पाल उर्फ प्रोबिन और इसी थाना क्षेत्र के सरला गांव का महरूम शेख शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *