गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर सरगना मथुरा में गिरफ्तार

भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर के जुरहरा क्षेत्र में सबलगढ़ निवासी एक अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर सरगना को उत्तरप्रदेश में मथुरा जिले के थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। जुगदीन नामक इस शातिर बदमाश के पास से पुलिस ने चोरी के आधा दर्जन ट्रैक्टरों एवं पानी के एक टैंकर के साथ फार्म ट्रेक ट्रेक्टर एवं 315 बोर का 1 तमंचा, 2 कारतूस बरामद किए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा भरतपुर रोड पर उत्तरप्रदेश की सीमा में बछगांव चौराहा के समीप की गई इस कार्यवाही के दौरान इस अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर सरगना के भरतपुर निवासी दो साथी मोके से फरार हो गए जिनके नाम आजाद निवासी कावान का वास थाना खोह भरतपुर एवं जाहुल निवासी झौंपड़ी थाना जुरहेरा भरतपुर बताये गए है। पुलिस की गिरफ्त में आए ट्रैक्टर चोरी गैंग के सरगना जुगदीन ने पूछताछ में बताया कि उसका गैंग सड़क किनारे या सुनसान इलाके में खड़े ट्रैक्टर को चोरी कर लेते थे। इसके बाद वह चोरी किए ट्रैक्टर को अपने ठिकाने पर ले जाते जहां पर चौसिस और इंजन नंबर को खुर्द बुर्द कर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *