जयपुर : सांभर फेस्टिवल प्रदेश के पर्यटन फलक पर धू्र्रव तारे की तरह उभरेगा, जो कि ना केवल मरुधरा में सैलानियों को आकर्षित करेगा बल्कि राजस्थान में पर्यटन उद्योग को नई बुलंदियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करेगा।
यह कहना है जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित का। श्री राजपुरोहित ने आज बहुप्रतीक्षित सांभर फेस्टिवल का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय महोत्सव में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार पक्षियों का पूरा ध्यान रखते हुये सैलानियों के लिए खास आयोजन किये जा रहे हैं। सैलानी स्टार नाइट गेजिंग इवेंट के तहत रात को सांभर के साफ आसमान में तारों को निहार कर खुद को रोमांचित महसूस कर रहे है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) श्री अशोक शर्मा ने बताया कि फेस्टिवल की शुरुआत बाइक रैली के साथ हुई। यह एडवेंचर राइड जयपुर स्थित होटल खासा कोठी से शुरू होकर सांभर झील के किनारे पहुंची।
सांभर में उमड़ा सैलानियों का सैलाब
