सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में अंतर्राज्यीय सीमा पर निर्वाचन उड़नदस्ता टीम ने करोड़ों की अंग्रेजी शराब जप्त किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन उड़नदस्ता टीम, पुलिस एवं आबकारी अमले द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश अंतर्राज्यीय सीमा पर मालथौन टोल नाके के समीप अटा चेकपोस्ट पर अमले द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान एक ट्रक 641 पेटी में 08 विदेशी ब्रांड की विदेशी मदिरा स्पिरिट परिवहित होती पाईं। वाहन चालक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का अमले द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत परीक्षण किया जाकर प्रकरण विवेचना में लिया गया। जप्त मदिरा की मात्रा 3325.2 बीएल है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3.50 करोड़ है। प्रकरण में आगामी विवेचना आबकारी द्वारा की जा रही है।
एमपी-यूपी सीमा पर जांच दल ने पकड़ी करोड़ों की शराब
