गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रॉपटेक कंपनियों में निवेश घटा

नई दिल्ली : प्रॉपटेक कंपनियों में वर्ष 2022 में निवेश में कुछ कमी आयी और यह 71.9 करोड़ डॉलर रहा जबकि प्रॉपटेक सेक्टर में 2009 से 2022 के बीच 49 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ करीब 4 अरब डॉलर का सकल निवेश हुआ। प्रोपर्टी क्षेत्र से जुड़े प्लेटफॉर्म हाउसिंग डॉटकॉम द्वारा इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गयी है। हालाँकि प्रॉपटेक कंपनियों में पिछले साल 74.2 करोड़ डॉलर का निवेश हुआ था।

लेकिन कुछ श्रेणी में निवेशकों की काफी रुचि नजर आई जैसे शेयर्ड इकॉनमी प्लैटफॉर्म (को-लिविंग और को-वर्किंग ने कुल फंड में 64 प्रतिशत का निवेश हुआ) कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी समाधान प्रदान करने वाली प्रॉपटेक कंपनियों को वर्ष 2022 में कुल फंडिंग का 15 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त हुआ। कोविड-19 महामारी के दौरान स्कूलों और कॉलेजों के अस्थायी बंदी के कारण आसन्न चुनौतियों के बावजूद को-लिविंग सेगमेंट ने शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालयों के फिर से खुलने के साथ उल्लेखनीय वृद्धि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *