गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंजमामुल की तिकड़ी, आर्डोर की शानदार जीत

नई दिल्ली : इंजमाम उल हक की शानदार तिकड़ी और कप्तान चंदन नायक के दो गोलों की मदद से आर्डोर फुटबाल अकादमी ने बुधवार को फुटबॉल दिल्ली सी-डिवीजन लीग में एलायंस एफसी को 5-3 से हरा दिया। पहले हाफ में विजेता टीम एक के मुकाबले तीन गोलों से पीछे चल रही थी। भानु कत्याल और बिक्रम भट्टाचार्यजी ने एलायंस के गोल किये, जबकि प्यारे मोहन ने एक आत्मघाती गोल करके आर्डोर की मुश्किलें बढ़ा दीं। दूसरे हाफ में पीछे चल रही आर्डोर ने गजब का खेल दिखाया और इंजमाम-चंदन की जोड़ी ने उसे जीत दिला दी।

नेहरू स्टेडियम पर खेले गए सांस्थानिक लीग मैच में अपने कई नियमित खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में दस खिलाड़ियों से खेलते हुए रेलवे ने बैंक ऑफ इंडिया को दो गोलों से परास्त किया। आदित्य और तुषार के गोलों से रेलवे ने जीत पाई, हालांकि बैंक ऑफ इंडिया के गोलकीपर सुनील दत्त ने कई अच्छे बचाव कर बड़ी हार टाल दी। आर्डोर ने पहले दो मैचों में एक ड्रॉ और एक जीत के साथ चार अंक बनाए हैं। फिलहाल यह टीम लीग जीतने की प्रबल दावेदार बनकर उभरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *