चेन्नई : निजी क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद छोटी राशि की अल्पावधि मियादी जमा पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है। आईओबी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि अल्पावधि जमा पर ब्याज दरों में 0.35 प्रतिशत और मध्यमावधि जमा पर 0.10-0.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है जोकि आज से प्रभावी होंगी।
बैंक के अनुसार सात से 45 दिनों की के लिए अब ब्याज दर 3.25 प्रतिशत से बढ़कर 3.60 प्रतिशत हो गयी है। इसी तरह 444 दिनों के लिए बैंक 5.85 प्रतिशत होगी जो कि पहले 5.65 प्रतिशत थी। इसके अलावा एक साल से तीन साल के लिए ब्याज दर को 5.60 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.70 प्रतिशत कर दी गयी है।
आईओबी ने अल्पावधि मियादी जमा पर ब्याज दरें बढ़ाई
