गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आईओबी का मुनाफा बढ़ा

नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 500 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 392 करोड़ रुपये की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद वित्तीय लेखाजोखा पेश करते हुये संवाददाताओं से कहा कि 30 जून को समाप्त इस तिमाही में बैंक की कुल आय 6227 करोड़ रुपये रही है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5028 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान ब्याज आय 5424 करोड़ रुपये रही जो 2022-23 की पहली तिमाही में 4435 करोड़ रुपये रही थी।
उन्होंने कहा कि इस तिमाही में बैंक का सकल एपीएन पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 9.12 प्रतिशत से घटकर 7.13 प्रतिशत पर आ गया और शुद्ध एनपीए भी 2.43 प्रतिशत से घटकर 1.44 प्रतिशत पर आ गया। हांलाकि बैंक द्वारा जोखिम में फंसे ऋण के लिए किये गये प्रावधान बढ़कर 809 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 133 करोड़ रुपये रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *