नई दिल्ली : सावर्जनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक इंडियन ओवरसी बैंक (आईओबी) ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 625 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 501 करोड़ रुपये की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने आज निदेशक मंडल की बैठक के बाद वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में तिमाही परिणाम जारी करते हुये कहा कि सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 2345.9 करोड़ रुपये रही है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 20.1 प्रतिशत अधिक है।
उन्होंने कहा कि इस तिमाही में बैंक के सकल एनपीए में 239 आधार अंकों का सुधार हुआ है और यह कम होकर 4.74 प्रतिशत पर आ गया है। इसी तरह से शुद्ध एनपीए भी पहली तिमाही के 1.44 प्रतिशत की तुलना में कम होकर सितंबर तिमािही में 0.68 प्रतिशत पर आ गया है।
आईओबी का मुनाफा बढ़ा
