अहमदाबाद : भारत हाईवेज़ इनविट के युनिट्स का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 28 फरवरी को खुलेगा। कंपनी की ओर से शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा है कि कंपनी का आईपीओ खुलने की तिथि 28 फरवरी बुधवार और बंद होने की तिथि एक मार्च शुक्रवार है। प्राइस बैंड 98 रुपये से 100 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित किया गया है। बोली लगाने वाले (एंकर निवेशकों के अलावा) न्यूनतम 150 युनिट्स के लिए और उसके बाद 150 युनिट्स के गुणकों में बोली लगा सकते हैं।
एंकर निवेशकों के अलावा अन्य बोलीदाताओं के लिए न्यूनतम बोली का मूल्य 14,700 रुपये है। भारत हाईवे कुल मिलाकर 2500 करोड़ रुपये तक के युनिट्स जारी कर रहा है। युनिट्सको बीएसई लिमिटेड (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है जिसमें एनएसई नामित स्टॉक एक्सचेंज है उल्लेखनीय है कि भारत हाईवेज़ इनविट एक बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट है जो भारत में बुनियादी ढांचा संपत्तियों के पोर्टफोलियो को हासिल करने, प्रबंधित करने और निवेश करने और बुनियादी ढांचे निवेश ट्रस्ट की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए स्थापित किया गया है।
भारत हाईवेज इनविट का आईपीओ खुलेगा
