नई दिल्ली : कार्पोरेट ट्रेवल सेवायें प्रदान करने वाली कंपनी यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड का पूंजी बाजार से करीब 750 करोड़ रुपये जुटाने के उद्देश्य से लाये जा रहे प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 15 सितंबर को खुलेगा। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव श्रिंगी ने आज वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुये कहा कि 20 सितंबर को बंद होने वाले इस आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 135 रुपये से लेकर 142 रुपये तय किया गया है।
निवेशक न्यूनतम 105 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके आगे भी इसी गुणांक में शेयर जारी होगा। उन्होंने कहा कि आईपीओ से 602 करोड़ रुपये और ओएफएस के तहत 12183099 शेयर बाजार किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस नयी पूंजी का उपयोग रणनीतिक निवेश और ग्राहक बनाने पर निवेश किया जायेगा। इसके साथ ही टेक्नॉलाजी और अन्य पहलों पर निवेश किया जायेगा।
