गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ईरान ने यूरोपीय संघ, ब्रिटिश व्यक्तियों, संस्थाओं पर लगाए प्रतिबंध

तेहरान : ईरानी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को ‘आतंकवाद का समर्थन करने और हिंसा भड़काने’ के लिए यूरोपीय संघ तथा ब्रिटेन के कई व्यक्तियों एवं संस्थाओं पर नए प्रतिबंध लगाए।
मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा,“ ‘प्रतिशोधी’ कदम आतंकवाद और आतंकवादी समूहों का समर्थन करने वालों को निशाना बनाता है, ईरानियों के खिलाफ आतंकवादी कृत्यों और हिंसा को प्रोत्साहित करता है। ईरान के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करता है, ईरान के बारे में गलत जानकारी फैलाता है और ‘आर्थिक आतंकवाद’ को बढ़ाता है।”
उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों में यूरोपीय संघ से 13 संस्थाएं और 15 व्यक्ति और आठ ब्रिटिश व्यक्ति शामिल हैं, जिनमें ईरानी वित्तीय और बैंकिंग प्रणाली के तहत खातों और लेनदेन को अवरुद्ध करना, ईरान के अंदर उनकी संपत्ति को फ्रीज करना और उनके वीजा जारी करने तथा ईरान के क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाना शामिल है।
यूरोपीय संघ ने सोमवार को 32 ईरानी व्यक्तियों और दो संस्थाओं के खिलाफ तेहरान में हाल के विरोध प्रदर्शनों की प्रतिक्रिया पर तथा प्रतिबंधात्मक उपाय लागू किए, जिससे प्रतिबंध सूची में ईरानी व्यक्तियों और संस्थाओं की कुल संख्या बढ़कर क्रमशः 196 और 33 हो गई।
इसके अलावा, ब्रिटेन और अमेरिका ने ईरान पर नए प्रतिबंध भी लगाए। ईरान ने मंगलवार को नए प्रतिबंध को लगाने से पहले ‘जैसे को तैसा’ प्रतिबंध लगाया था। गौरतलब है कि सितंबर माह में एक ईरानी युवती महसा अमिनी (22) के सार्वजनिक स्थान पर हिजाब न पहनने को लेकर, यहां की पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद युवती की मौत हो गयी थी। तभी से ईरान में राष्ट्रव्यापी विरोध शुरू हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *