काहिरा : इराक के किर्कुक प्रांत में आईएस आतंकवादियों के शनिवार को किये गये हमले की चपेट में आकर चार इराकी सैनिकों की मौत हो गयी। स्थानीय ब्रॉडकास्टर अल सुमाएरिया ने राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादी मारे गये सैनिकों के हथियार, टेलीफोन और वॉकी-टॉकी छीन कर भाग गये। हमलावरों की धरपकड़ के लिए सुरक्षा बला घटनास्थल के आसपास का इलाका खंगाल रहे हैं। वर्ष 2017 में इराकी सेना के आईएस पर विजय के बाद से ही सेना इस आतंकवादी संगठन से जुड़े संगठन के लोगों के साथ लगातार लड़ रही है, इसमें मुख्य रूप से संगठन के इराक के कुछ इलाकों में स्नीपर सेल के तरह छुपे होने का भी अंदेशा है।
आईएस के हमले में 4 इराकी सैनिकों की मौत
