गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इसरो समर्पित वाणिज्यिक मिशन के लिए हो रहा है तैयार

चेन्नई : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक समर्पित वाणिज्यिक मिशन के लिए तैयार हो रहा है, जब वह 22 अप्रैल को अपने प्रमुख प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी55 का उपयोग करके सिंगापुर के दो उपग्रहों को वांछित कक्षा में प्रेक्षपित करेगा।
श्रीहरिकोटा से चार चरणों वाला यह प्रक्षेपण यान शनिवार दोपहर दो बजकर 19 मिनट पर शार रेंज से उड़ान भरेगा। यह न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआइएल) के माध्यम से एक समर्पित वाणिज्यिक मिशन है जिसमें प्राथमिक उपग्रह के रूप में टीइएलइओएस-2 और सह-यात्री उपग्रह के रूप में न्लूमलाइट-4 है। सिंगापुर के दोनों उपग्रहों का वजन क्रमश: 741 किलोग्राम और 16 किलोग्राम है। प्रक्षेपण प्राधिकरण बोर्ड और मिशन रेडीनेस कमेटी द्वारा मिशन को मंजूरी दिए जाने के बाद इसकी उलटी गिनती 21 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। इसरो के अधिकारियों ने आज कहा कि उन्हें उपग्रहों को पूर्व की ओर कम झुकाव वाली कक्षा में प्रेक्षपित करने का इरादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *