गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का निर्देश जारी करे

रांची : राजकुमार राज ने बढ़ते शीतलहरी को देखते हुए स्कूलों को बंद करने के निर्णय का स्वागत किया है और कहा है कि दूसरी तरफ नौनिहालों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का कोई निर्देश निर्गत नहीं हुआ है। राज ने आज सरकार से मांग की है खासकर समाज कल्याण विभाग से कि वह अपने स्तर से आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का निर्देश जारी करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए संबंधित उपायुक्त भी अपने स्तर से निर्णय ले सकते हैं।
राज ने कड़कड़ाती ठंड और बढ़ते शीतलहर के मद्देनजर सभी चौक चौराहा पर अलाव की व्यवस्था करने तथा गरीबों के लिए व्यापक पैमाने पर कंबल वितरण करने की व्यवस्था करने की मांग भी सरकार से की है। उन्होंने कहा है इस आशय का एक पत्र भी वह मुख्य सचिव झारखंड को प्रेषित कर रहे हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *