गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्थान की रक्षा के लिए कांग्रेस को हटना जरूरी : मोदी

झुंझुनू : (पी एम ए) पीएम नरेंद्र मोदी ने तारानगर के बालाजी जोहड़ में एक बड़ी जनसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। तारानगर से भाजपा के टिकट पर राजेन्द्र राठौड़ चुनाव लड़ रहे राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को चुरू के तारानगर पहुंचे। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। तारानगर से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र राठौड़ चुनाव लड़ रहे हैं। राजेन्द्र राठौड़ के पक्ष में पीएम नरेंद्र मोदी ने तारानगर के बालाजी जोहड़ में एक बड़ी जनसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

मंच पर आकर सबसे पहले पीएम मोदी ने जय जयकारा किया। इसके बाद उन्होंने कहाकि इस भूमि को कांग्रेस ने नजर लगा दी है। ऐसी भूमि की संतानों को कांग्रेस ने छलने की कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस के राज्य में इस भूमि पर ईश्वर का नाम लेना दूभर हो गया है। कांग्रेस राजस्थान में शोभायात्रा भी नहीं निकलने देती है। राजस्थान की रक्षा के लिए यहां से कांग्रेस सरकार को हटना जरूरी है।

विश्वकप क्रिकेट फाइनल मैच को बहाना बनाकर पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, पूरा देश क्रिकेट के जोश से भरा है। कांग्रेस के लोग एक दूसरे को रन आउट करने में जुटे हैं। कांग्रेस के लोग मैच फिक्सिंग में जुटा हुआ है। कांग्रेस के लोग क्या रन बनाएंगे। हमें तो हर बूथ पर सेंचुरी बनाना है। सरकार बनी तो भ्रष्टाचारियों को आउट करेंगे। सरकार बनी तो विकास का स्कोर बनेगा।

राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष व तारानगर से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राठौड़ ने राजस्था कांग्रेस सरकार और राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। किसानों की समस्या, बेरोजगारी, पेपर लीक मामला, कानून व्यवस्था, नहर मुद्दा, पानी की समस्या को जनता के सामने उठाया। बिजली पर राजेंद्र राठौड़ ने अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा, अंधेर नगरी चौपट राजा। उन्होंने कहा कि आज तक रेल से यह क्षेत्र नहीं जुड़ा है। जनता डबल इंजन की सरकार बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *