गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इटली : आग लगने से छह की मौत

80 से अधिक अस्पताल में भर्ती

मिलान : इटली के मिलान शहर में बुजुर्गों के एक नर्सिंग होम में गुरुवार देर रात आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह खबर दी। समाचार पत्र ‘कोरिएरे डेला सेरा’ के अनुसार आग स्थानीय समयानुसार देर रात 1:30 बजे लगी।

इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 81 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। अन्य 40 लोग जहरीले धुएं की गिरफ्त में आने से बीमार हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन कर्मी हालांकि इसे एक दुर्घटना मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *