गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी बाहर रहे अय्यर

कोलंबो : पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को श्रीलंका के खिलाफ भी एशिया कप मैच से बाहर रखा गया है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर कहा, “ श्रेयस अय्यर बेहतर महसूस कर रहे हैं लेकिन अभी भी पीठ की दर्द से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। उन्हें बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने आराम की सलाह दी है और वह आज श्रीलंका के खिलाफ भारत का सुपर 4 मैच से बाहर रहेंगे।”
एशिया कप सुपर फोर चरण में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर को पीठ में दर्द की समस्या हुई थी। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के समय उनकी गैरमौजूदगी की पुष्टि करते हुये कहा था कि श्रेयस अय्यर पीठ दर्द की समस्या से परेशान हैं, इसलिए केएल राहुल उनकी जगह खेलेंगे। अय्यर की जगह पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम एकादश में जगह बनाने वाले केएल राहुल ने सोमवार को अपने करियर का छठा शतक बनाया थ। विराट कोहली और केएल राहुल के बीच अविजित दोहरी शतकीय साझीदारी की बदौलत भारत ने सोमवार को अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर 228 रन से जीत दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *